राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान ने किया श्रमिकों को संबोधित, सांसद बंटी विवेक साहू रहे मुख्य अतिथि
छिंदवाड़ा, 23 अगस्त। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ, इकाई छिंदवाड़ा द्वारा रविवार को दशहरा मैदान में एक दिवसीय कार्यकर्ता एवं श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रमिकों और कार्यकर्ताओं को श्रमिक हितों, शासन की योजनाओं तथा श्रमिकों से संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू के आगमन पर श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। सांसद बंटी विवेक साहू एवं भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में सांसद बंटी विवेक साहू ने श्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए रेलवे माल गोदामों में कार्यरत श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसरों और व्यवस्थाओं में समय के साथ सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा इसमें शासन की नीतियों के साथ ही श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार पासवान, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं इकाई अध्यक्ष रणवीर सिंह तथा उत्तरप्रदेश प्रभारी सुधीर गुप्ता ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों एवं हितों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने वर्ष 2025 में श्रमिक हितों से जुड़े चार कानूनों की भी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में सीएलसी से दीक्षित दवे, ईएसआईसी से बलराम बारा पत्र, ईपीएफओ से तरेंद्र मझगहे तथा मध्यप्रदेश के सहायक श्रम आयुक्त वासुदेव बट्टी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, प्रावधानों और श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मंच के माध्यम से दी।
सम्मेलन में लिंगा, सिवनी, चिराईडोंगरी, केवलारी, नैनपुर, मंडला, चौड़ाई सहित छिंदवाड़ा क्षेत्र के रेलवे माल गोदामों से जुड़े मुकद्दमों एवं श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर एसईसीआर जोन अध्यक्ष सुनील निगम, सीआर जोन अध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, शेख इस्माइल, सारिक खान, दीपक मालवी, सतीश राय, आबिद खान, अनिल धुर्वे, राजकुमार उइके, खेमराज पाल, हेमंत यादव, दिनेश चरपे, अभिषेक पहाड़े, संपत उइके, रविकांत ताम्रकार, रवि चौहान, शेख सलीम, कमलेश विश्वकर्मा, आनंद गौतम, अरविंद बागड़े, विनोद सनोडिया, नीति खान, पूनम मालवी, रीता विश्वकर्मा, पूनम डागोरे, मंजू बाथरी, दीपिका नाग, सोनम इवनाती एवं सपना पवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
सम्मेलन के दौरान श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के समर्थन में उत्साहपूर्वक नारे लगाए।भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ जिंदाबाद!
