शासकीय महाविद्यालय तामिया में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की उन्मुखीकरण कक्षा आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
शासकीय महाविद्यालय तामिया में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की उन्मुखीकरण कक्षा आयोजित
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए शासकीय महाविद्यालय तामिया में उन्मुखीकरण कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससी, एसटी एवं ओबीसी राष्ट्रीय सेल के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र वासनिक द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

उन्मुखीकरण सत्र के दौरान परामर्शदाता श्री पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, श्री सुभाष मिनोटे, श्री संदीप राज एवं श्री महेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की संरचना, उद्देश्य, पाठ्यक्रम संचालन, क्षेत्रीय कार्यों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं उसके विस्तृत नेटवर्क की जानकारी देते हुए पाठ्यक्रम के स्वरूप, विभिन्न अभियानों और क्षेत्रीय कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संबंधित एप्लिकेशन डाउनलोड कराकर पौधारोपण सहित विभिन्न गतिविधियों को पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई।

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र वासनिक ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा पाठ्यक्रम की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश भी दिया।

समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार एवं पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default