जन-विश्वास अभियान के तहत जन-समस्या निवारण शिविर की तिथि में संशोधन03 अक्टूबर को नगर परिषद बड़कुई में होगा जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम

जन-विश्वास अभियान के तहत जन-समस्या निवारण शिविर की तिथि में संशोधन

03 अक्टूबर को नगर परिषद बड़कुई में होगा जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक सप्ताह जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण विकासखंड परासिया की नगर परिषद बड़कुई में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम 01 अक्टूबर को आयोजित किया जाना था। अब कार्यक्रम की तिथि में संशोधन करते हुए इसे 03 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यथावत रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने