जिले में अभी तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्जगत वर्ष की तुलना में इस अवधि में 177.1 मि.मी. कम वर्षा

जिले में अभी तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

गत वर्ष की तुलना में इस अवधि में 177.1 मि.मी. कम वर्षा

छिन्दवाड़ा। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मि.मी. है। जिले में एक जून से अब तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 1008.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 177.1 मि.मी. कम औसत वर्षा दर्ज हुई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 0.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं हुई।

एक जून से अब तक तहसीलवार दर्ज वर्षा के अनुसार छिन्दवाड़ा में 475 मि.मी., मोहखेड़ में 558.4 मि.मी., तामिया में 1116.2 मि.मी., अमरवाड़ा में 790.4 मि.मी., चौरई में 813.6 मि.मी., हर्रई में 1121.1 मि.मी., बिछुआ में 674.5 मि.मी., परासिया में 637.6 मि.मी., जुन्नारदेव में 834 मि.मी., चांद में 935.9 मि.मी. तथा उमरेठ में 1070.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने