धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में 5 हजार रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में 5 हजार रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण
छिन्दवाड़ा/ मध्यप्रदेश जन अभियान के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार धरमटेकड़ी वार्ड क्रमांक 10 में 5 हजार रीसायकल पंचतत्व सीडबॉल का प्रक्षेपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 7 की प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से किया गया, जिसमें मॉडल फ्यूचर संस्था का विशेष सहयोग रहा।

सीडबॉल प्रक्षेपण मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में नवांकुर संस्था अनमोल सृजन फाउंडेशन एवं सोनारे हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मॉडल फ्यूचर संस्था से मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, श्री शैलेंद्र उजवने, श्री पुरुषोत्तम एवं मोहम्मद अमीन, सोनारे हॉस्पिटल से डॉ. सोनारे एवं उनकी टीम तथा अनमोल सृजन फाउंडेशन से श्री ललित साहू, श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती दामिनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य रीसायकल सामग्री से तैयार सीडबॉल के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना तथा आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default