छिन्दवाड़ा/ जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मि.मी. है। जिले में एक जून से अभी तक 696.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 867.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 04 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान 10.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 3.6, तामिया में 20, अमरवाड़ा में 7.2, चौरई में 10, हर्रई में 15.2, बिछुआ में 5.4, परासिया में 10.3, जुन्नारदेव में 14.2, चांद में 14.4 और उमरेठ में 11.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 405.2, मोहखेड़ में 492.3, तामिया में 866.2, अमरवाड़ा में 660.2, चौरई में 709.6, हर्रई में 1008, बिछुआ में 568.5, परासिया में 502.2, जुन्नारदेव में 714.4, चांद में 744.5 और उमरेठ में 864.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
