स्वस्थ समाज ही विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला : रमेश दुबे
100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में पाल्हरी में तीसरा शिविर आयोजित
474 मरीजों का उपचार, 20 गंभीर मरीज जिला चिकित्सालय रेफर
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे हुए शामिल
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में चौरई के कुंडा मंडल के ग्राम पाल्हरी में तीसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिविर में कुल 474 मरीजों का पंजीयन कर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उपचार के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। जांच के दौरान 20 गंभीर मरीज पाए गए, जिन्हें उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे ने जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, ऋषि वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, लोधी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष अतरलाल पटेल एवं मंडल अध्यक्ष धरम वर्मा सहित अन्य अतिथियों के साथ सीसी सड़क, नाली एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. रमेश दुबे ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रही है।
शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। मंच संचालन जनपद सदस्य मनोज लिल्हारे एवं रामकुमार विश्वकर्मा ने किया।
20 सितंबर को भोकई में लगेगा शिविर
100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत अगला शिविर 20 सितंबर को शिवपुरी मंडल के ग्राम भोकई स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
शिविर में बीएमओ डॉ. अशोक सेन, जनपद सदस्य रिक्खीराम वर्मा, तीरथ धुर्वे, महामंत्री सौरभ भार्गव, वरिष्ठ नेता शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, ईश्वर सिंह चौधरी, बलवंत वर्मा, रंजीत ठाकुर, संदीप दुबे, राजा जैन, गुड्डू पटेल, शुभम पालीवाल, जितेंद्र गौतम, प्रीतेश दुबे, संतोष पटेल, अतरलाल वर्मा, भगवानदास चंद्रवंशी, राजवंश ठाकुर, पवन गोस्वामी, आनंद शर्मा, अतुल दुबे, मयंक जैन, अभयराम वर्मा सहित चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।