सांसद बंटी विवेक साहू ने महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
विभिन्न स्थानों पर विराजित महालक्ष्मी के किए दर्शन, परिवारों से की मुलाकात
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर विराजित महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रमुखजनों के निवास पर पहुंचकर महालक्ष्मी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने नागपुर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में राजू नरोटे के निवास पहुंचकर महालक्ष्मी के दर्शन किए। इसके बाद गुलाबरा में विवेक सिरसाव, देवेन्द्र गावंडे एवं दीपक बोहयरकर के निवास तथा खजरी में सुरेश पाटने के निवास पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं गोविंद कुंज कॉलोनी में संजय औरंगाबादकर के निवास पर पहुंचकर भी महालक्ष्मी के दर्शन किए।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने सभी परिवारों को शुभकामनाएं दीं और जिले में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संबंधित परिवारजन उपस्थित रहे।