जेल से छूटते ही दो बाइक चोरी, देहात पुलिस ने आरोपी को दबोचा1.28 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट व जुआ के मामले दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जेल से छूटते ही दो बाइक चोरी, देहात पुलिस ने आरोपी को दबोचा
1.28 लाख रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट व जुआ के मामले दर्ज

छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में चोरी के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को पौआमा चौक स्थित श्री कुंज वाटिका निवासी विशाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर को उसकी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP28-MZ-4118 चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 552/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। इसी दौरान 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कम दाम में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गणेश पिता बाबूलाल कुमरे (28), निवासी बीसापुरकला, थाना मोहखेड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने काराबोह डेम के पास खंडहर में झाड़ियों के बीच दो मोटरसाइकिलें छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने मौके से टीवीएस अपाचे MP28-MZ-4118 कीमत करीब 78 हजार रुपये तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की यामा कंपनी की मोटरसाइकिल कीमत करीब 50 हजार रुपये बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना मोहखेड़ एवं सौसर क्षेत्र में पूर्व से चोरी, मारपीट और जुआ के मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी के एक पुराने मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को 14 सितंबर को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, आरक्षक सौरभ सिंह बघेल, सूरज सिंह चौहान, शेर सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन और आरक्षक आदित्य की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default