बैगा बस्तियों में पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जाना बच्चों का हाल, 200 परिवारों को बांटा राशन और कपड़े

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बैगा बस्तियों में पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जाना बच्चों का हाल, 200 परिवारों को बांटा राशन और कपड़े
सच की आंखें न्यूज़ बिरसा। बालाघाट जिले की बिरसा तहसील के ग्राम कोरका एवं ग्राम पंचायत अडोरी क्षेत्र की बैगा बस्तियों में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों का हाल जाना। इस दौरान करीब 200 बैगा परिवारों के बच्चों एवं माताओं को एक सप्ताह का राशन तथा कपड़े वितरित किए गए।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में पहुंचकर परिवारों से उनकी रोजमर्रा की समस्याओं और मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली। बच्चों और माताओं की स्थिति जानने के साथ भोजन एवं कपड़ों की आवश्यकता को समझते हुए जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और यथासंभव सहयोग करना ही सेवा का उद्देश्य है।
राशन एवं कपड़े मिलने पर बैगा परिवारों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल भी जाना गया।
सेवा कार्य में विवेक वासनिक, आमगांव, हुलेश्वर बिसेन, गौतम जी, मुकेश गौतम सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। सामूहिक प्रयास से किए गए इस सहयोग को क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


संवाददाता – भीमराव डोंगरे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default