जुन्नारदेव में तीजा पर्व की धूम, वार्ड 13 में महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जुन्नारदेव में तीजा पर्व की धूम, वार्ड न. 13 में महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा

जुन्नारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में तीजा पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड की महिलाएं एकत्रित हुईं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और पति की दीर्घायु की कामना की।

तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों एवं सोलह श्रृंगार में सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं। यहां विधि-विधान से पूजन कर ऋतु फल, पकवान, पूजन सामग्री एवं प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीजा माता की कथा सुनी।

पूरे आयोजन के दौरान वार्ड का वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी खुशियां साझा कीं। आयोजन में महिलाओं की सहभागिता से क्षेत्र की लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default