सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगी विभिन्न सेवा गतिविधियां10 प्रमुख गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगी विभिन्न सेवा गतिविधियां

10 प्रमुख गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन जिले में 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में चिन्हित विभिन्न सेवा गतिविधियों के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को पौधारोपण अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’, 3 अक्टूबर को योग एवं ध्यान सत्र, 4 अक्टूबर को साइबर सुरक्षा जागरूकता, 5 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा 6 अक्टूबर को नशा मुक्त भारत जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में 8 अक्टूबर को ‘वोकल फॉर लोकल’ सहयोग तथा वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, 9 अक्टूबर को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा 10 अक्टूबर को अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण जैसी सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा निर्धारित गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गतिविधियों का प्रभावी आयोजन एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने