तारा गांव में उमड़ा पशुओं का सैलाब, 200 से अधिक मवेशियों का हुआ मुफ्त इलाज!

तारा गांव में उमड़ा पशुओं का सैलाब, 200 से अधिक मवेशियों का हुआ मुफ्त इलाज!
जेके सीमेंट की सामाजिक सेवा में क्रांतिकारी पहल

तारा गांव में उमड़ा पशुओं का सैलाब, 200 से अधिक मवेशियों का हुआ मुफ्त इलाज!

पन्ना।। पन्ना ग्रामीण अंचल में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब जेके सीमेंट और जेके ट्रस्ट ने मिलकर तारा गांव में एक विशाल निःशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। किसानों की रीढ़ माने जाने वाले पशुधन की रक्षा के लिए आयोजित इस महाअभियान में क्षेत्र के 200 से अधिक छोटे-बड़े मवेशियों का सफल और मुफ्त इलाज किया गया, जिससे पशुपालकों के चेहरे खिल उठे। यूनिट हेड, एचआर हेड और जेके ट्रस्ट के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि कंपनी ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए कितनी प्रतिबद्ध है।

प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक करवरिया और उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी जादुई चिकित्सा सेवाओं से शिविर में तहलका मचाते हुए 130 पशुओं को किलनी नाशक व कृमिनाशक दवाइयां बांटीं, 45 बांझ पशुओं का विशेष व सफल उपचार किया तथा 56 नवजात बछड़ों को डी-वर्मिंग की खुराक देकर उनकी जिंदगी सुरक्षित की। इसके अलावा मौसमी बीमारियों और चोटिल मवेशियों को तुरंत प्राथमिक उपचार भी दिया गया। घर के पास ही इतना बेहतरीन और मुफ्त इलाज पाकर तारा गांव और आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने जेके सीमेंट प्रबंधन के प्रति दिल से आभार जताया और इस शानदार पहल को एक क्रांतिकारी कदम बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने