ग्राम पंचायत बलगहा में व्यापक भ्रष्टाचार!!
सच की आंखें न्यूज़ पन्ना।। पन्ना जिले की गुनौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बलगहा में सरपंच सचिव उपयंत्री रोजगार सहायक ने मिलकर लगाकर 50 लाख से अधिक के फर्जीवाड़े के आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे है, उक्त मामले को लेकर पूर्व में स्थानीय लोगों ने कथित भ्रष्टाचार की जांच है सघन आवेदन भी दिए हैं लेकिन अभी तक जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जानकारी के अनुसार सीसी सड़क, ग्राम पंचायत अंतर्गत सीसी सड़क, मजगामा शेख के लिए राज वित्त आयोग से 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन उक्त कार्य नहीं हुआ तथा फर्जी बिल वाउचर लगाकर राशि निकाल ली गई पोर्टल में डाले गए बिल भी समझ से परे नजर आ रहे हैं।
जांच की आंच में उलझे ग्रामीण, जनविश्वास को धता बताते अफसर अब तक बने हुए है बाज़ीगर!!
इसी प्रकार बलगहा में राज्य वित्त की राशि से 15 लाख सीसी नाली निर्माण के बिल लगाए गए जबकि उक्त नाली सड़क निर्माण हुआ ही नहीं है इसी प्रकार सीसी सड़क राज वित्त आयोग से स्वीकृत 24 लाख 99 हजार की राशि से सीसी सड़क निर्माण दिखाया गया है उसके बिल वाउचर भी पोर्टल में दिखाई नहीं दे रहे हैं कुल मिलाकर ग्राम पंचायत में 50 लाख से अधिक की राशि का फर्जी वाडा किया गया है सांसद निधि विधायक निधि की राशि भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा पांचवें वित्त मनरेगा योजना सहित अन्य मदों से भी काम नहीं दिख रहा हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ भी नहीं है ग्राम पंचायत में इंदर सिंह यादव सरपंच लल्लू पटेल सचिव अमोल सिंह यादव उप यंत्री तथा मास्टरमाइंड सरदार सिंह यादव रोजगार सहायक की जुगलबंदी द्वारा व्यापक स्तर पर फर्जी बड़ा तथा वित्तीय अनियमितताओ के गंभीर आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं, आरोपों की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है।
Tags
पन्ना