उमंग के रंग में रंगा ककरहटी का सांदीपनी स्कूल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

उमंग के रंग में रंगा ककरहटी का सांदीपनी स्कूल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
उमंग के रंग में रंगा ककरहटी का सांदीपनी स्कूल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह से शामिल हुए छात्र-छात्राएं

पन्ना।। पन्ना सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरहटी में मंगलवार को उमंग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती इंदिरा राजे बुंदेला के सानिध्य एवं मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाशनाथ त्रिपाठी के आतिथ्य में आयोजित हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

उमंग दिवस के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक श्वेता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं संयमित खान-पान, नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।

इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नाट्य मंचन और शैक्षणिक दबाव जैसे विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकृति मिश्रा सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से रूद्र प्रताप सिंह, शिक्षक प्रशांत यादव, उमेश विश्वकर्मा, रजनीकांत सैनी, रामशंकर दुबे, संदीप मिश्रा, वेद कुमार मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने