आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि गतिविधियों की समीक्षावर्ष 2026-27 के कार्यक्रमों का किया अवलोकन, नवाचार गतिविधियों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि गतिविधियों की समीक्षा

वर्ष 2026-27 के कार्यक्रमों का किया अवलोकन, नवाचार गतिविधियों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

पन्ना। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक जिला कलेक्टर एवं बोर्ड अध्यक्ष ऊषा परमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 की विकासखंडवार वार्षिक भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यपूर्ति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया।

नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा

बैठक में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कृषक समूहों एवं किसानों को पुरस्कार प्रदान करने तथा नवाचार गतिविधियों के अंतर्गत किसानों को कड़कनाथ मुर्गीपालन जैसे व्यवसायों से जोड़ने पर चर्चा की गई। कलेक्टर एवं आत्मा गवर्निंग बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा परमार ने नवाचार गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पशुपालन विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों को नई कृषि गतिविधियों एवं तकनीकों से परिचित कराने के लिए कृषक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसान विभिन्न गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनसे सीख सकें।

प्राकृतिक खेती योजना की भी हुई समीक्षा

बैठक में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना की निगरानी समिति द्वारा प्राप्त वार्षिक लक्ष्य एवं उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही चयनित कृषि सखियों एवं बीआरसी के अनुमोदन की कार्यवाही भी की गई।

बैठक में आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्य सचिव ए.पी. सुमन सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने