पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंटेनर से 51 पशु बरामदबृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी पुलिस ने कंटेनर को रोककर चालक सहित चार लोगों को पकड़ा, पशुओं को गौशाला भेजा

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंटेनर से 51 पशु बरामद

बृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी पुलिस ने कंटेनर को रोककर चालक सहित चार लोगों को पकड़ा, पशुओं को गौशाला भेजा

पन्ना। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीखेरा चौकी पुलिस ने रात्रि में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 51 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर जबलपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक सहित चार लोगों को पकड़ा है। बरामद पशुओं को सुरक्षित रूप से लुहरहाई स्थित गौशाला भेजा गया।

बैरिकेडिंग तोड़कर भागने का किया प्रयास

पुलिस के अनुसार, रात्रि करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में पशुओं को लेकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहाड़ीखेरा क्षेत्र में कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। कंटेनर क्रमांक MP 20 ZX 6974 के चालक ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। इसके बाद कंटेनर की जांच करने पर उसमें छोटी-बड़ी भैंस एवं पड़वा सहित कुल 51 पशु पाए गए।

पशुओं को गौशाला भेजा

पुलिस ने वाहन चालक सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। बरामद सभी पशुओं को सुरक्षित रूप से लुहरहाई गौशाला भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा पशुओं के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में बृजपुर थाना एवं पहाड़ीखेरा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने