‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना में युवाओं का होगा चयन22 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, 15 से 25 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना में युवाओं का होगा चयन

22 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, 15 से 25 वर्ष के युवा कर सकेंगे आवेदन

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा पर भेजा जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं में देश की सीमाओं एवं सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ सीमा पर सैनिकों की गतिविधियों और दिनचर्या से परिचित कराना तथा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों की जानकारी प्रदान करना है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत विकासखंड स्तर से प्राप्त आवेदन पत्रों में से जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को भारत की विभिन्न सीमाओं पर एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा। प्रत्येक चयनित युवा को भारत के किसी एक सीमा स्थल की यात्रा के लिए केवल एक बार पात्रता होगी।

इन क्षेत्रों से होगा चयन

विकासखंड स्तर पर एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ी, मेधावी विद्यार्थी और स्काउट क्षेत्र से एक-एक युवा का चयन किया जाएगा। यही प्रक्रिया युवक एवं युवतियों दोनों के लिए लागू होगी। जिले के सभी विकासखंडों से कुल 10 युवाओं—5 युवक और 5 युवतियों का चयन किया जाना है।

22 सितंबर तक जमा करें आवेदन

योजना के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनकी आयु 31 दिसंबर 2027 तक निर्धारित आयु सीमा के अनुरूप होना आवश्यक है। पूर्व में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत अनुभव यात्रा कर चुके युवाओं का दोबारा चयन नहीं किया जाएगा।

इच्छुक युवा विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भर सकते हैं। आवेदन 22 सितंबर 2026 तक जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छिंदवाड़ा में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default