मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपयेप्रदेश के करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि होगी अंतरितमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में करेंगे राशि का अंतरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

प्रदेश के करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि होगी अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में करेंगे राशि का अंतरण
भोपाल/छिंदवाड़ा, । कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राज्य सरकार 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को इस वर्ष लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाता है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है।

सरकार की इस पहल से मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध होंगे। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर उच्च शिक्षा और भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default