सच की आंखें न्यूज़ पन्ना।। पन्ना समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के पदों की पूर्ति की जाना है। व्याख्याता अथवा माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक या उच्च माध्यमिक शिक्षक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक जुलाई 2026 की स्थिति में आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। सहायक परियोजना समन्वयक के लिए बीएड तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक के लिए डीएड अथवा बीएड आवश्यक है। लिखित परीक्षा के माध्यम से इन पदों पर चयन होगा। इसके लिए जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना में 25 सितम्बर को शाम 6 बजे तक आवेदन जमा होंगे।
डीपीसी पन्ना सुश्री किरण कौशिक ने बताया कि नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पर पदस्थापना शाला विशेष के लिए होने से तथा सांदीपनि विद्यालयों में चयनित लोक सेवकों का भी इन पदों के लिए आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अवगत कराया गया है कि अभ्यर्थी के विरूद्ध किसी प्रकार का न्यायालयीन प्रकरण, विभागीय जांच व आपराधिक प्रकरण आदि प्रचलित होने पर पात्रता नहीं होगी।
Tags
पन्ना जिला