सांदीपनि विद्यालय पवई में उमंग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित ,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाएं!!

सांदीपनि विद्यालय पवई में उमंग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित ,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाएं!!
सांदीपनि विद्यालय पवई में उमंग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित ,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाएं!!

पवई।। पवई उमंग दिवस पर प्रशिक्षित शिक्षक राजेश प्रजापति एवं प्राचार्य आर के नगायच ने किशोर शिक्षा ,स्वास्थ्य पर सांदीपनि विद्यालय पवई के एल उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में उमंग दिवस मनाया गया इस अवसर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम में किशोरों (टीनएजर्स) की स्वास्थ्य समस्याओं,उम्र के साथ शारीरिक परिवर्तनों एवं हार्मोनल प्रभावों से भावनात्माक जुड़ाव, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होने को स्वाभाविक और आवश्यक बताया। छात्र/छात्रों को इस इस उम्र में अपनी ऊर्जा को पढ़ाई कर अच्छा चरित्रवान नागरिक बनने और लड़ाई झगड़े को ना देखने और ना ही उसमें शामिल होने की अपील की। अपना करियर बनाने हेतु लगातार प्रयास करने की अपील करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा किशोरों को अपनी छोटी बड़ी बात अपने परिजनों से साझा करने तथा किशोरों के स्वास्थ्य और होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को समय समय साझा करने की अपील की गईं । प्राचार्य द्वारा पालक शिक्षक बैठक आहूत कर त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने