कम्प्यूटर दक्षता प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के कौशल विकास को मिल रही नई दिशाशासकीय महाविद्यालय तामिया में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, 40 विद्यार्थी ले रहे भाग

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

कम्प्यूटर दक्षता प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के कौशल विकास को मिल रही नई दिशा

शासकीय महाविद्यालय तामिया में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, 40 विद्यार्थी ले रहे भाग

छिंदवाड़ा। युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में शासकीय महाविद्यालय तामिया द्वारा पहल की गई है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय कम्प्यूटर दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 40 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय नावरे के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. मनिंदर भाटिया के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर के बुनियादी संचालन से लेकर आधुनिक सॉफ्टवेयर के उपयोग तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें इंटरनेट, ई-मेल, एमएस ऑफिस सहित अन्य आवश्यक तकनीकी कौशलों की जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्राचार्य डॉ. अजय नावरे ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ कम्प्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान भी आवश्यक है। कम्प्यूटर दक्षता विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सिंह सिरसाम, माधविका उइके, निरंजन सिंह राजपूत एवं डॉ. दिनेश ढाकरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default