पोला पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की कार्रवाईअवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 52.56 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

पोला पर्व के मद्देनजर आबकारी विभाग की कार्रवाई

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 52.56 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त

छिंदवाड़ा। पोला पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-1 की टीम ने मध्यरात्रि कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विदेशी मदिरा का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर 9 एवं 10 सितंबर की दरमियानी रात छिंदवाड़ा बायपास के पास करीरात मोक्षधाम रोड पर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-28 एमक्यू-5096 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 292 पाव ऑफिसर चॉइस विदेशी मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल के हिसाब से कुल 52.56 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई।

मामले में अर्जुन पिता रंगलाल इनवाती, उम्र 18 वर्ष, निवासी बिसनपुर, थाना बिछुआ तथा अजय पिता राजकुमार इनवाती, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिसनपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सीजेएम न्यायालय छिंदवाड़ा के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक हर्ष सोनी एवं आबकारी आरक्षक राजकुमार सैयाम की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default