सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण से 30 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षितप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा—विवादों का समाधान करना पवित्र कार्य, मध्यस्थता प्रभावी माध्यम

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण से 30 प्रतिभागी हुए प्रशिक्षित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा—विवादों का समाधान करना पवित्र कार्य, मध्यस्थता प्रभावी माध्यम

छिंदवाड़ा। न्यायालय के बाहर पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विभिन्न समुदायों के व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 8 से 10 सितंबर तक स्थानीय करन होटल में आयोजित 20 घंटे के प्रशिक्षण में विभिन्न समुदायों के 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा सुशांत गुद्दार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर ट्रेनर शाहिद मोहम्मद एवं ट्रेनर भावना साधौ ने प्रतिभागियों को सामुदायिक मध्यस्थता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत गुद्दार ने सभी 30 प्रशिक्षित प्रतिभागियों को सामुदायिक मध्यस्थ बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों के विवादों का समाधान करना पवित्र कार्य है और मध्यस्थता विवादों के वैकल्पिक समाधान का प्रभावी माध्यम है। सामुदायिक स्तर पर विवादों का समाधान होने से न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों का समाधान समाज के बीच ही किया जा सकता है। इसके लिए मध्यस्थ का निष्पक्ष एवं ईमानदार होना आवश्यक है। साथ ही व्यवहार में सादगी और वाणी में मधुरता भी महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पारिवारिक विवादों के कारणों और उनके समाधान की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा, अन्य न्यायाधीशगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने व्यक्त किया तथा संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default