जिले में अब तक 708.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज
सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम बारिश
छिंदवाड़ा। जिले में चालू वर्षा ऋतु के दौरान अब तक 708.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 902.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान मोहखेड़ तहसील में सर्वाधिक 4.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
एक जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में छिंदवाड़ा में 408.0, मोहखेड़ में 499.9, तामिया में 927.2, अमरवाड़ा में 663.0, चौरई में 709.6, हर्रई में 1020.8, बिछुआ में 588.9, परासिया में 504.2, जुन्नारदेव में 731.0, चांद में 746.7 तथा उमरेठ में 870.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
