नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने किया शुभारंभ

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग के प्रचार वाहनों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा सुशांत हुद्दार ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रचार वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं बाजारों में लोक अदालत में आपसी समझौते से निराकृत होने वाले प्रकरणों तथा पक्षकारों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजीनामे के लिए इच्छुक पक्षकारों को पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीश प्रेमपाल सिंह ठाकुर, तृप्ति पाण्डेय, संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, अभिषेक नागराज, विपेन्द्र सिंह यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नंदकिशोर साहू, पुस्तकालय सचिव सूर्यकांत वर्मा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default