वार्ड क्रमांक 47 के उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्तकलेक्टर हरेंद्र नारायन होंगे रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम सुधीर कुमार जैन को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वार्ड क्रमांक 47 के उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर हरेंद्र नारायन होंगे रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम सुधीर कुमार जैन को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पद के उपनिर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) हरेंद्र नारायन ने संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर हरेंद्र नारायन को रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदवाड़ा सुधीर कुमार जैन को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा तहसीलदार (शहरी) छिंदवाड़ा मीना दशरिया को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्त अधिकारी मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी सभी कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए नगर निगम आयुक्त को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कर्मचारियों की व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वार्ड क्रमांक 47 का उपचुनाव निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुसार संपन्न कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default