राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के बाद शुरू हुईं कलेक्टर कार्यालय की गतिविधियां
माह के प्रथम कार्यदिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया देशभक्ति का संकल्प, ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ का हुआ सामूहिक गायन
छिंदवाड़ा। राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्यदिवस पर कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर आर.के. मेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार नरेन्द्र पाल ने अन्य कलाकारों के साथ संगीत की प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कराया।
राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से कलेक्टर कार्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया। गायन के उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित कार्यालयीन कार्य प्रारंभ किए।
