नगर निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 के उप निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगित
राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व में जारी निर्वाचन कार्यक्रम पर लगाई रोक
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पद के उप निर्वाचन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) छिंदवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के 31 अगस्त 2026 के निर्देश के अनुपालन में वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पद के उप निर्वाचन के लिए पूर्व में निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि अब मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा उक्त उप निर्वाचन की निर्वाचन प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। निर्वाचन संबंधी आगामी कार्यक्रम एवं प्रक्रिया के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
