वार्ड 47 उप निर्वाचन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

वार्ड 47 उप निर्वाचन के लिए  कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पद के उप निर्वाचन-2026 को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिसूचना के प्रकाशन के बाद पार्षद पद के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर न्यायालय, छिंदवाड़ा में प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।

निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी जांच, पंजी संधारण, अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन सहित अन्य कार्यों के लिए विभिन्न कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

निर्धारित व्यवस्था के तहत सहायक ग्रेड-3 श्री चंद्रशेखर सातनकर को मतदाता सूची एवं अन्य जानकारी के लिए सुविधा केंद्र संचालन, नाम निर्देशन पत्र व शपथ पत्र-सार उपलब्ध कराने तथा पंजी संधारण का दायित्व सौंपा गया है। लेखापाल श्री रविशंकर राहंगडाले निक्षेप राशि प्राप्त करने, रसीद जारी करने एवं निक्षेप पंजी संधारण का कार्य करेंगे।

अध्यापक श्री प्रमोद डबली को नाम निर्देशन पत्रों की मतदाता सूची से प्रारंभिक जांच, नामांकन पत्र पंजी संधारण एवं अभ्यर्थियों के नमूना हस्ताक्षर प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री समर्थ बागरे प्रतिदिन प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने, संबंधित अधिकारियों को विवरण भेजने एवं नोटिस बोर्ड पर आवश्यक सूचना चस्पा करने का कार्य करेंगे।

वहीं श्री नवीन मरावी एवं श्री महेश उईके को निर्वाचन कक्ष में साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी निर्वाचन कार्य समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default