राज्य निर्वाचन कार्य संबंधी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में अधिकारी-कर्मचारियों के मध्य कार्य विभाजन तथा नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है।
अतिरिक्त कलेक्टर, छिंदवाड़ा द्वारा जारी संशोधन के अनुसार 4 सितंबर 2026 को जारी आदेश में श्री आशीष तिवारी का पदनाम पूर्व में सहायक कोषालय अधिकारी, छिंदवाड़ा अंकित किया गया था। इसे संशोधित करते हुए अब उनका पदनाम लेखाधिकारी (सहायक संचालक वित्त), जिला शिक्षा केन्द्र, छिंदवाड़ा पढ़ा जाएगा।
इसी प्रकार मानदेय वितरण एवं प्रबंधन कार्य के लिए पूर्व में जिला पेंशन अधिकारी, छिंदवाड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। संशोधन के बाद इसके स्थान पर सहायक पेंशन अधिकारी, छिंदवाड़ा पढ़ा जाएगा।
अन्य सभी बिंदु एवं व्यवस्थाएं पूर्व जारी कार्यालयीन आदेश के अनुसार यथावत रहेंगी।
