50 वर्षों से आबाद आदिवासी मोहल्ले को आबादी घोषित कराने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

50 वर्षों से आबाद आदिवासी मोहल्ले को आबादी घोषित कराने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
50 वर्षों से आबाद आदिवासी मोहल्ले को आबादी घोषित कराने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

सच की आंखें न्यूज़ पन्ना। पन्ना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ के टटैया डाड़ा आदिवासी मोहल्ले के रहवासियों ने खसरा नंबर 204 को आबादी घोषित कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि टटैया डाड़ा में करीब 200 आदिवासी परिवार पिछले लगभग 50 वर्षों से निवासरत हैं, इसके बावजूद क्षेत्र को आबादी घोषित नहीं किए जाने से उन्हें आवश्यक सुविधाओं और भूमि संबंधी अधिकारों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि के खसरा नंबर 204 का परीक्षण कर नियमानुसार आबादी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र घोषित होने के बाद आवास, बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी।
ज्ञापन के साथ खसरा एवं नक्शा भी संलग्न किए जाने की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने