अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 56.97 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 56.97 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-2 की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 56.97 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग की टीम 27 एवं 28 सितंबर की दरमियानी रात गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चंदनगांव-गुरैयाढाना रोड से फुकट नगर की ओर जाने वाली सड़क किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान सफेद रंग की एक बोरी एवं दो हरे रंग के थैलों से 45 बोतल इंपीरियल ब्लू एवं बॉम्बे व्हिस्की तथा 129 पाव इंपीरियल ब्लू, बॉम्बे व्हिस्की एवं ऑफिसर्स चॉइस शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 56.97 बल्क लीटर पाई गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी संजय पिता कृष्ण दीक्षित के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद एडमाचे एवं आबकारी आरक्षक श्री राजकुमार सैयाम की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने