युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आजरोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगेछह कंपनियां लेंगी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज

रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे
छह कंपनियां लेंगी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

छिन्दवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर, व्हीआईपी रोड छिन्दवाड़ा में किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में छह कंपनियां शामिल होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आईडी तथा संपूर्ण शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेज/रिज्यूमे साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।

इन पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर

पिपले कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन लाइट एएसी ब्लॉक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट, छिन्दवाड़ा द्वारा टेक्नीशियन पद के लिए आईटीआई (फिटर) योग्यता पर 15 से 20 हजार रुपये, इलेक्ट्रीशियन पद के लिए आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) योग्यता पर 15 से 20 हजार रुपये तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए स्नातक, डीसीएम, पीजीडीसीए अथवा कंप्यूटर डिप्लोमा योग्यता पर 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन प्रस्तावित है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है।

हिमालयन फूड्स एंड डेरीवेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, सलैया में ऑपरेटर पद के लिए आईटीआई योग्यता निर्धारित है। वेतन 10 हजार रुपये तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

क्वीस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, पुणे में मशीन ऑपरेटर पद के लिए 10वीं/12वीं, आईटीआई अथवा डिप्लोमा योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 18 से 18.6 हजार रुपये तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।

अंबुजा फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड, छिन्दवाड़ा में इलेक्ट्रीशियन पद के लिए 10वीं/12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई योग्यता निर्धारित है। वेतन 10 से 15 हजार रुपये तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), छिन्दवाड़ा द्वारा महिलाओं के लिए बीमा सखी पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वेतन 7 हजार रुपये तथा आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित है।

एनआईआईटी फाउंडेशन, छिन्दवाड़ा द्वारा ऑपरेटर पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वेतन 9,500 रुपये तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने