जन-विश्वास अभियान: सुसरई में अब 5 सितंबर को लगेगा जन-समस्या निवारण शिविरजन्माष्टमी के कारण बदली शिविर की तिथि, शनिवार को होगा जनसंवाद कार्यक्रम; स्थल और नोडल अधिकारी पूर्ववत रहेंगे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जन-विश्वास अभियान: सुसरई में अब 5 सितंबर को लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर

जन्माष्टमी के कारण बदली शिविर की तिथि, शनिवार को होगा जनसंवाद कार्यक्रम; स्थल और नोडल अधिकारी पूर्ववत रहेंगे
छिंदवाड़ा । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक सप्ताह जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम सुसरई में आयोजित होने वाले शिविर की तिथि में संशोधन किया गया है।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने का रोस्टर जारी किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम सुसरई में 3 सितंबर 2026 को शिविर आयोजित किया जाना था।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व होने के कारण अब ग्राम सुसरई में जन-समस्या निवारण शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम 5 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के लिए पूर्व निर्धारित स्थल एवं नोडल अधिकारी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ग्रामीण एवं क्षेत्र के नागरिक निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default