ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 7 अक्टूबर को होगी लॉटरी

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

6 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 7 अक्टूबर को होगी लॉटरी

छिंदवाड़ा। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, छिंदवाड़ा द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 24 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन लॉटरी 7 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

इस योजना के तहत श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

आवेदन के साथ निर्धारित धरोहर राशि का डीडी जमा करना अनिवार्य है। श्रेडर/मल्चर के लिए 5,500 रुपये, बेलर के लिए 15,000 रुपये, स्लेशर के लिए 2,000 रुपये, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 3,500 रुपये, हे रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5,000 रुपये तथा रोटोकल्टीवेटर के लिए 2,500 रुपये की धरोहर राशि निर्धारित की गई है।

कृषकों को आवेदन के साथ अपने बैंक खाते से ‘सहायक कृषि यंत्री, छिंदवाड़ा’ के नाम निर्धारित राशि का डीडी जमा करना होगा। धरोहर राशि का डीडी संलग्न नहीं होने पर आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए कृषक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल www.dbt.mpdage.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए सहायक कृषि यंत्री, छिंदवाड़ा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने