जिले में अभी तक 798.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
गत वर्ष की तुलना में इस अवधि तक 185 मिमी कम बारिश
छिंदवाड़ा। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। जिले में एक जून से अभी तक 798.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 983.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस अवधि तक 185 मिमी कम वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले में औसत वर्षा 0.0 मिमी दर्ज की गई। इस अवधि में जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं हुई।
एक जून से अभी तक तहसीलवार दर्ज वर्षा में छिंदवाड़ा में 457.8 मिमी, मोहखेड़ में 556 मिमी, तामिया में 1031.2 मिमी, अमरवाड़ा में 761.2 मिमी, चौरई में 794.4 मिमी, हर्रई में 1070.6 मिमी, बिछुआ में 658.9 मिमी, परासिया में 593.2 मिमी, जुन्नारदेव में 801.8 मिमी, चांद में 904.3 मिमी तथा उमरेठ में 1035.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Tags
छिंदवाड़ा