सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को करियर, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य की जानकारीविद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को करियर, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी

विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में परामर्शदाता बैजन्ती पवार द्वारा विकासखंड अमरवाड़ा के सेक्टर क्रमांक-4 अंतर्गत ग्राम पंचायत हिर्री मुकासा स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, पौधारोपण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, योग और ध्यान सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता डॉ. मालवी द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने सूर्य नमस्कार के लाभों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार एवं योग करने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, हिर्री मुकासा के अध्यक्ष चैन सिंह पवार ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय से पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों की जानकारी भी एकत्र की गई, ताकि उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा सकें।

कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र पंकज राठौर एवं राकेश वर्मा सहित विद्यालय के प्राचार्य गोविंद साहू एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने