जिले में अब तक 675.9 मिमी औसत वर्षा दर्जपिछले वर्ष की तुलना में 152.1 मिमी कम बारिश, 31 अगस्त को जिले में नहीं हुई वर्षा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिले में अब तक 675.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

पिछले वर्ष की तुलना में 152.1 मिमी कम बारिश, 31 अगस्त को जिले में नहीं हुई वर्षा
छिंदवाड़ा । जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक 675.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 828 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 152.1 मिमी कम वर्षा दर्ज हुई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 31 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति

जिले में 1 जून 2026 से 31 अगस्त तक तहसीलवार दर्ज औसत वर्षा इस प्रकार है—

- छिंदवाड़ा — 392.2 मिमी
- मोहखेड़ — 492.1 मिमी
- तामिया — 824.2 मिमी
- अमरवाड़ा — 632.6 मिमी
- चौरई — 692.6 मिमी
- हर्रई — 973.4 मिमी
- बिछुआ — 555.1 मिमी
- परासिया — 489.8 मिमी
- जुन्नारदेव — 693.8 मिमी
- चांद — 714.9 मिमी
- उमरेठ — 845.0 मिमी

आंकड़ों के अनुसार हर्रई में सबसे अधिक 973.4 मिमी, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम 392.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default