छिंदवाड़ा। जिले में मानसून सीजन के दौरान अब तक 707.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 881.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, बीते 24 घंटों में जिले में 3.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई। इस दौरान तामिया में सर्वाधिक 30.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बिछुआ में 11.0 मिमी, जुन्नारदेव में 1.8 मिमी और हर्रई में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले की अन्य तहसीलों छिंदवाड़ा, मोहखेड़, अमरवाड़ा, चौरई, परासिया, चांद और उमरेठ में बारिश दर्ज नहीं हुई।
तहसीलवार वर्षा की स्थिति
एक जून से अब तक छिंदवाड़ा तहसील में 408.0 मिमी, मोहखेड़ में 495.2 मिमी, तामिया में 927.2 मिमी, अमरवाड़ा में 663.0 मिमी, चौरई में 709.6 मिमी, हर्रई में 1016.8 मिमी, बिछुआ में 588.9 मिमी, परासिया में 504.2 मिमी, जुन्नारदेव में 731.0 मिमी, चांद में 746.7 मिमी तथा उमरेठ में 870.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वर्तमान वर्षा के आंकड़ों के अनुसार हर्रई में अब तक सबसे अधिक 1016.8 मिमी, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम 408.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
