जिले में अब तक 707.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जिले में अब तक 707.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

पिछले वर्ष की तुलना में 182.1 मिमी कम वर्षा

छिंदवाड़ा। जिले में मानसून सीजन के दौरान अब तक 707.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि तक 889.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 182.1 मिमी कम वर्षा हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में बारिश नहीं हुई तथा 0.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार जिले की किसी भी तहसील में इस अवधि में वर्षा दर्ज नहीं हुई।

एक जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में हर्रई में सर्वाधिक 1016.8 मिमी, तामिया में 927.2 मिमी तथा उमरेठ में 870.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं छिंदवाड़ा तहसील में 408.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

तहसीलवार वर्षा: छिंदवाड़ा 408.0, मोहखेड़ 495.2, तामिया 927.2, अमरवाड़ा 663.0, चौरई 709.6, हर्रई 1016.8, बिछुआ 588.9, परासिया 504.2, जुन्नारदेव 731.0, चांद 746.7 तथा उमरेठ 870.3 मिमी।

जिले में अब तक हुई वर्षा सामान्य औसत वर्षा की तुलना में कम है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default