तामिया में 51.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्तबोलेरो वाहन सहित कुल 8.50 लाख रुपए की सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
तामिया में 51.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

बोलेरो वाहन सहित कुल 8.50 लाख रुपए की सामग्री जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
तामिया/08 सितंबर 2026। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तामिया थाना क्षेत्र की देंलाखारी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 51.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित कुल करीब 8 लाख 50 हजार रुपए की सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक MP44 BC 1658 से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र पवार के नेतृत्व में सांघाखेड़ा वार्ड के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।
इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की पिछली सीट पर McDowell's No.1 Celebration अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 क्वार्टर थे। इस तरह कुल 288 क्वार्टर, 51.840 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही करीब 8 लाख रुपए कीमत का बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।
पुलिस ने मामले में रामसिंह पिता सुमरसिंह अखाड़ी (35), निवासी सांघाखेड़ा, तथा नाराण भोपा पिता झब्बू सिंह भोपा (40), निवासी सांघाखेड़ा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने वीडियोग्राफी एवं पंचनामा कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।कार्रवाई में चौकी प्रभारी देंलाखारी उपनिरीक्षक रविंद्र पवार सहित आरक्षक मधुप्रसाद कुलस्ते, भीमसिंह परते, प्रमोद उइके एवं जयेन्द्र पाल सिंह राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default