जिले में अब तक 710.8 मिमी औसत वर्षा दर्जतामिया में 933.2 और हर्रई में 1020.8 मिमी बारिश, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम वर्षा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जिले में अब तक 710.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

तामिया में 933.2 और हर्रई में 1020.8 मिमी बारिश, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम वर्षा



छिंदवाड़ा। जिले में मानसून सीजन के दौरान अब तक 710.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 905.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं बीते 24 घंटों में जिले में 2.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार बीते 24 घंटों में तामिया में 6 मिमी, अमरवाड़ा में 1 मिमी, परासिया में 5.4 मिमी, जुन्नारदेव में 4.2 मिमी तथा उमरेठ में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

एक जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में छिंदवाड़ा में 408 मिमी, मोहखेड़ में 499.9 मिमी, तामिया में 933.2 मिमी, अमरवाड़ा में 664 मिमी, चौरई में 709.6 मिमी, हर्रई में 1020.8 मिमी, बिछुआ में 588.9 मिमी, परासिया में 509.6 मिमी, जुन्नारदेव में 735.2 मिमी, चांद में 746.7 मिमी तथा उमरेठ में 879.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा हर्रई में 1020.8 मिमी, जबकि सबसे कम छिंदवाड़ा तहसील में 408 मिमी दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default