स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर जेके सीमेंट का स्वास्थ्य सेवा अभियान
मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, निःशुल्क नेत्र जांच, चश्मे और दवाइयों का मिला लाभ
पन्ना। जेके सीमेंट के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती के अवसर पर पन्ना स्थित जेके सीमेंट परिसर में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई। “स्वस्थ समाज, सशक्त भविष्य” के संकल्प के साथ आयोजित सेवा अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की नेत्र जांच
27 सितंबर को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों नागरिकों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
29 सितंबर को होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर
सप्ताहभर चलने वाले इस सेवा अभियान के तहत 29 सितंबर को जेके सीमेंट परिसर में एक और मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
जेके सीमेंट प्रबंधन के अनुसार, इस सेवा अभियान का उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। जयंती के अवसर पर आयोजित यह पहल स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास के रूप में की गई है।