जिले में अब तक 748.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
गत वर्ष की तुलना में 204.2 मिलीमीटर कम वर्षा
छिन्दवाड़ा। जिले में चालू वर्षा ऋतु के दौरान अब तक 748.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिलीमीटर है। गत वर्ष इसी अवधि तक 952.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 204.2 मिलीमीटर कम औसत वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में तहसील तामिया में 1 मिलीमीटर तथा हर्रई में 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 1 जून 2026 से अब तक तहसीलवार दर्ज वर्षा का विवरण इस प्रकार है:
- छिन्दवाड़ा – 427 मिलीमीटर
- मोहखेड़ – 537.2 मिलीमीटर
- तामिया – 988.2 मिलीमीटर
- अमरवाड़ा – 711.4 मिलीमीटर
- चौरई – 753.2 मिलीमीटर
- हर्रई – 1059 मिलीमीटर
- बिछुआ – 649.3 मिलीमीटर
- परासिया – 524.9 मिलीमीटर
- जुन्नारदेव – 764.6 मिलीमीटर
- चांद – 797.7 मिलीमीटर
- उमरेठ – 898.9 मिलीमीटर
Tags
छिंदवाड़ा