राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पूर्व कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजितछात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं पौष्टिक आहार के महत्व की दी जानकारी

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पूर्व कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं पौष्टिक आहार के महत्व की दी जानकारी

छिन्दवाड़ा। संचालनालय आयुष एवं आयुष आयुक्त के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग, यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त संयोजन में किया गया।

प्राचार्य डॉ. अनीता कौशल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय आयुष विभाग के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को दैनिक जीवनशैली में सुधार, योग अपनाने तथा पारिवारिक पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आयुष विभाग की सामान्य जानकारी, आयुर्वेदिक औषधियों का परिचय एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक दिनचर्या का पालन करने सहित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया गया। आगामी 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के पूर्व हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. श्रीपाद आरोंकर, डॉ. विजय कलमधार, डॉ. डी.एस. आकरे, डॉ. दिनेश कुमार चौधरी, डॉ. पायल राय, डॉ. संकेत चौकसे, डॉ. राजीव सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वैशाली गुप्ता, यूथ रेड क्रॉस इकाई समिति की डॉ. अंकिता कमाले एवं प्रो. मोनिका वरकड़े उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने