7 सितंबर को जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
7 सितंबर को जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला

छिंदवाड़ा। जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में जिले के अपेक्षित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक कमलेश उइके ने बताया कि बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू एवं विधायक राजा कमलेश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जिला संगठन ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक एवं कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default