प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का 7 सितंबर को बालाघाट आगमन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का 7 सितंबर को बालाघाट आगमन
बालाघाट । मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का सोमवार, 7 सितंबर को बालाघाट आगमन होगा। प्रवास के दौरान वे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा करेंगे तथा ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 8 बजे नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से बालाघाट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करेंगे।

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री दोपहर 3 बजे बालाघाट से ग्राम बोदल बहेरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे ग्रामीणों से सौजन्य भेंट एवं संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे ग्राम बोदल बहेरा से नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default