एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड-7 में वृहद पौधारोपणनगर निगम और जन अभियान परिषद के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों सहित नागरिकों ने लिया हिस्सा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड-7 में वृहद पौधारोपण

नगर निगम और जन अभियान परिषद के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों सहित नागरिकों ने लिया हिस्सा

छिंदवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम छिंदवाड़ा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-7 के प्रेरणा नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था अनमोल सृजन एवं प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक यंत्री विवेक चौहान, वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद एवं सभापति नमिता मनोज सक्सेना, वर्षा विश्वकर्मा, स्वच्छता चैंपियन डॉ. मीरा पराड़कर, शैलेंद्र उइके, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष ललित साहू सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष आयशा लोधी के नेतृत्व में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में टी-वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इस्माइल कुरैशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समाजसेवी सिंधु भला, सरफराज, आमीन, कलीम सहित अन्य नागरिकों ने भी पौधारोपण में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। नगर निगम, जन अभियान परिषद, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम में जनभागीदारी की भावना को मजबूती मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default