जिले में अभी तक 831.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 831.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। जिले में एक जून से अभी तक 831.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 1011.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 0.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं हुई। एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 475 मिमी, मोहखेड़ में 558.4 मिमी, तामिया में 1116.2 मिमी, अमरवाड़ा में 790.4 मिमी, चौरई में 813.6 मिमी, हर्रई में 1121.1 मिमी, बिछुआ में 674.5 मिमी, परासिया में 637.6 मिमी, जुन्नारदेव में 834 मिमी, चांद में 935.9 मिमी और उमरेठ में 1070.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक दर्ज वर्षा के आंकड़ों के अनुसार तामिया और हर्रई तहसीलों में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि छिंदवाड़ा तहसील में सबसे कम वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने